20 साल से रसोई का काम कर रहीं महिलाओं का रोजगार छिना, विदिशा में कलेक्टर की जनसुनवाई में लगाई गुहार
विदिशा के कलेक्ट्रेट में महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची.
Input- सुरेंद्र राजपूत
MP News: विदिशा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम मनोरा की स्व सहायता समूह की महिलाएं अपनी रोजगार की मांग को लेकर पहुंचीं. महिलाओं का आरोप है कि करीब 20 वर्षों से स्कूल में रसोई का कार्य करने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना उनके समूह को हटाकर दूसरे समूह को काम सौंप दिया गया. इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
कलेक्टर से मामले में जांच की मांग की
महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर कहा कि उनके परिवार का भरण-पोषण इसी काम से होता था. अचानक कार्य से हटाए जाने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ गई है. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पूर्ववत कार्य बहाल करने की मांग की है.
- रोजगार छिनने का आरोप, कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने लगाई गुहार
- 20 साल से स्कूल में बना रही थीं मध्यान्ह भोजन
- बिना सूचना दूसरे समूह को कार्य सौंपने का आरोप
- जनसुनवाई में पहुंचीं मनोरा की स्व सहायता समूह की महिलाएं
- कलेक्टर से की रोजगार बहाल करने की मांग
‘हर अधिकारी कहता है, हमारे हाथ में कुछ नहीं’
एक महिला शिकायतकर्ता ने बताया कि स्कूल में खाना बनाते थे. लेकिन हमको हटाकर दूसरे को लगा दिया. 20 सालों से हटा दिया. अब स्कूल के अंदर भी नहीं घुसने देते हैं.
वहीं एक दूसरी शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारी अब कहते हैं कि हमारे अधिकार में कुछ नहीं है. बिना कुछ बताए हटा दिया. सभी अधिकारी कहते हैं कि हमने नहीं हटाया है.
ये भी पढे़ं: MP Rain: खतरे के निशान से ऊपर बह रही पार्वती नदी, बैरसिया-नरसिंहगढ़ के बीच आवागमन बंद