राहुल गांधी के खिलाफ BJP की क्या रणनीति है? छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने बताई इनसाइड स्टोरी

Chhindwara Vistaar Samman: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान समारोह में सांसद विवेक बंटी साहू ने राहुल गांधी के खिलाफ BJP की रणनीति की इनसाइड स्टोरी बताई है.
vivek_bunty_sahu

सांसद विवेक बंटी साहू

Chhindwara Vistaar Samman: छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026 में सांसद विवेक बंटी साहू ने खुलकर कई मुद्दों पर बात की. इस कार्यक्रम में विस्तार न्यूज के एडिटर इन चीफ के सवालों का जवाब देते हुए छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने राहुल गांधी के खिलाफ BJP की रणनीति बताई.

सांसद विवेक बंटी साहू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में बोलते हुए कहा- ‘राहुल गांधी जी की कोई वैचारिक सोच नहीं है. उन्होंने एक ऐसे परिवार में जन्म लिया, जहां उन्हें सब कुछ अपने परिवार का दिखता है. कुछ अच्छा होता है तो उन्हें लगता है कि उसे कैसे रोकें. वह नहीं चाहते कि संसद चलें.’

सांसद विवेक बंटी साहू ने आगे कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद समाप्त हो गया. साल 2029 में देश में जो कांग्रेसी नक्सलवाद- राहुल गांधी का नक्सलवाद है वो समाप्त होने जा रहा है.’

संसद के माहौल को लेकर क्या बोले विवेक बंटी साहू?

संसद के माहौल को लेकर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा- ‘अभी लोकसभा अध्यक्ष जी ने बताया था कि करीब 28 करोड़ रुपए जो हमारे टैक्सपेयर हैं उतनी रकम उसमें खर्च हो चुका है. लगातार इसकी संख्या बढ़ती जा रही है. पिछले 4-5 सत्र से देख रहे हैं कि विपक्ष उधम करके संसद नहीं चलने देना चाहते. अवसर सभी को मिलता है. कांग्रेस के सांसद जो जीतकर आए हैं उन्हें भी जनता को जवाब देना होता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि उनके नेता इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं. संसद एक ऐसा मंच है, जहां देश के करोड़ों लोगों की नजर टिकी होती है. जहां क्षेत्र की परेशानियों और ज्वलंत मुद्दे उठाए जाए, देश के लिए जो अच्छा हो रहा है उस पर चर्चा करें लेकिन यह अवसर दुर्भाग्य है कि चला जाता है.’

ये भी पढ़ें- Chhindwara Vistaar Samman: ‘कांग्रेस में दम नहीं कि हमको हरा पाए’, MLA दिनेश राय बोले- मजबूरों की मदद करता हूं

ज़रूर पढ़ें