‘दतिया में राजा और रंक का मुकाबला…’, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम, आशुतोष को जिताने की अपील

Datia Bypoll 2026: दत‍िया में बीजेपी प्रत्‍याशी के नामांकन के बाद जनसभा को संबोध‍ित करते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए. उन्‍होंने जनता से आशुतोष तिवारी को जिताने की अपील की है.

Datia Bypoll 2026: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशी घनश्याम सिंह और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है. इसके बाद बीजेपी ने एक जनसभा को संबोध‍ित किया. इस दौरान बीजेपी के तमाम द‍िग्‍गज नेता मौजूद रहे. सबसे खास बात यह है कि नरोत्तम मिश्रा ने सबसे पहले जनता को संबोध‍ित किया और कहा कि इस बार दत‍िया में मुकाबला रंक और राजा के बीच में हैं. अपने भाषण के दौरान नरोत्तम मंच पर भावुक हो गए. इस दौरान वहां मौजूद नेताओं ने उन्‍हें संभाला.

नरोत्तम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारा इस बार मुकाबला चांदी की चम्मच वालों से हैं. एक तरफ अरबों के मालिक हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी से हमारे आशुतोष हैं. जिन्होंने देश की सेवा के लिए बचपन में ही घर को छोड़ दिया था. तभी से ही वह लगातार देश की सेवा कर रहे हैं.

नरोत्तम ने क्‍या-क्‍या कहा?

नरोत्तम ने कहा कि लड़ाई राजा और रंक की है. एक तरफ राजा हैं दूसरे हमारे रंक हैं.जो बचपन से कार्यकर्ताओं के लिए सेवा कर रहे हैं. तीन दिन से एक ही बात चल रही है कि हमारे कार्यकर्ता नाराज हैं.

उन्‍होंने कहा कि दतिया वालों वोट मत खराब करना विकास इधर है उधर नहीं है. विकास पर कांग्रेस वोट नहीं मांग रही है. मेरी बात को अन्यथा मत लेना है. मैं आपके बीच का हूं 15 साल आपने मुझे देखा है.15 साल मैंने अपने आपको गलाकर दतिया की सेवा की है. ऐसा कोई प्रतिष्ठान नहीं है जो हम 15 सालों में दतिया में नहीं लाए. 4 बिस्तर का अस्पताल था अब 400 बेड का है.

सीएम और प्रदेश अध्‍यक्ष ने नरोत्तम को संभाला

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस कहती है कि भाजपा में फूट है. देख लीजिए, हम सब यहां साथ खड़े हैं. हम एक-एक कार्यकर्ता की दम से चुनाव भी जीतेंगे. सभा को संबोधित करते वक्त नरोत्तम मिश्रा की आवाज भर्रा गई. उनका गला भर गया और आंखों से आंसू छलक आए.

उन्‍होंने भावुक अंदाज में ही जनता से बीजेपी के समर्थन में वोट करने की अपील की. इस दौरान कहा कि एक एक दरवाजे पर जाऊंगा मैं और आशुतोष को चुनाव जिताऊंगा. नरोत्तम को भावुक देख सीएम मोहन और बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्‍हें संंभाला.

ये भी पढ़ें:Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पर्चा दाखिल किया, CM मोहन यादव-नरोत्तम मिश्रा रहे मौजूद