MP News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 40 दिन बाद कैमरे पर आए थे ‘लापता’ MLA

MP News: आरोपी के खिलाफ विधायक के निजी सचिव रामानंद पटेल की शिकायत के बाद मऊगंज पुलिस ने (BNS 296 (A), 351(4) की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.
Mauganj MLA Pradeep Patel

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल

MP News: मऊगंज विधायक प्रदीप पटले को फोन कॉल से धमकी देने वाले व्‍यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. विधायक को धमकी देने वाला का नाम अवध बिहारी पांडे बताया गया है. आरोपी के खिलाफ विधायक के निजी सचिव रामानंद पटेल की शिकायत के बाद मऊगंज पुलिस ने (BNS 296 (A), 351(4) की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

5 जनवरी से गायब थे विधायक

विधायक प्रदीप पटेल को आरोपी ने 4 जनवरी को फोन करके धमकी दी थी, जिसका ऑडियो भी सामने आया था. प्रदीप पटेल धमकी के बाद 5 जनवरी से मऊगंज से गायब चल रहे थे. मामले में पुलि‍स का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और साइबर पुलिस की मदद से मामला दर्ज किया गया है. जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी का संबंध मूसा गैंग से होने की संभावना है.

लापता होने के बाद भोपाल में थे विधायक प्रदीप पटेल

40 दिनों से लापता चल रहे विधायक प्रदीप पटेल ने सामने आते ही विस्‍तार न्‍यूज़ से बातचीत में कहा कि ‘मैं लगातार भोपाल में निवास कर रहा था. मैंने अपने स्टाफ को भी भोपाल में ही बुला लिया था. इसके बाद स्टाफ के पास जो भी काम आते थे, उनकी चिट्ठी बनती थी और यहां हमारा सेवा का काम चलता रहता है. हम निशुल्क लोगों को भोजन-पानी की व्यवस्था कराते हैं. विवाद के बारे बताते हुए उन्‍होंने कहा कि हाल ही में जो घटना हुई थी मेरा फर्ज था कि मैं विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस घटना के बारे में अवगत करवाऊं और मैंने इस संदर्भ में दोनों को पत्र लिखा.’

घटना के बाद घर पर लगी थी समर्थकों की भीड़

विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि वो किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने इसे रोकने के लिए सभी को समझाया और भोपाल साथ लेकर आ गए. उन्‍हाेंने कहा कि जिस दिन विवाद हुआ उसके दूसरे दिन घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ लग गई थी. उन्‍होंने कहा कि इस घटना के बाद मैंने सभी को बताया कि सभी लाेग अपने-अपने घर जाइए और काम देखिए. इसके बाद मैं रीवा गया और फिर भोपाल चला आया.

ये भी पढे़ं- 40 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल आए सामने, MLA ने खुद बताया अब तक कहां थे

ज़रूर पढ़ें