Gwalior: डबरा में पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, ‘बाउंड ओवर’ कार्रवाई से नाराज, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

Gwalior News: डबरा नगर पालिका अध्यक्ष समेत 28 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. सभी मंगलवार (7 अक्टूबर) को सभी सिटी कोतवाली पहुंचे और 'बाउंड ओवर' कार्रवाई का विरोध जताया. बाउंड ओवर किए जाने के नोटिस को लेकर पार्षदों की SDOP से तीखी बहस हो गई.
dabra municipality councilors submitted mass resignation

डबरा: धरने पर बैठे पार्षद

Gwalior News: डबरा नगर पालिका अध्यक्ष समेत 28 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. सभी मंगलवार (7 अक्टूबर) को सभी सिटी कोतवाली पहुंचे और ‘बाउंड ओवर’ कार्रवाई का विरोध जताया. बाउंड ओवर किए जाने के नोटिस को लेकर पार्षदों की SDOP से तीखी बहस हो गई.

क्या है पूरा मामला?

एक सप्ताह पहले नगर पालिका में असामाजिक तत्वों द्वारा तालाबंदी की गई थी. इस मामले में पार्षदों ने थाने में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. जिसके बाद पुलिस ने पार्षदों पर धारा 107/16 यानी कि बाउंड ओवर किया. जिससे नाराज सभी पार्षदों ने थाने पर पहुंचकर धरना दिया.

पार्षदों का क्या कहना है?

पार्षदों का कहना है कि पुलिस का दोहरा रवैया है. अपराधियों को खुलेआम छूट दी जा रही है और जनप्रतिनिधियों पर एक्शन लिया जा रहा है. पार्षदों की नाराजगी जताते हुए कहा कि हम पर लगाए गए झूठे आरोप हटाए जाएं. इसके साथ ही कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तो थाने में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने कहा बैठे हो, बैठे रहो कोई धारा नहीं हटाई जायेगी. पार्षदों ने लेटर में लिखित में तहसीलदार, एसडीपीओ, थाना प्रभारी सिटी अधिकारियों को हटाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: ‘रिश्वत देने आया हूं…’, नोटों की माला के साथ जनसुनवाई में पहुंचा युवक, बोला- राशन कार्ड के लिए मांगे पैसे

सीएम मोहन यादव को लिखा लेटर

सभी पार्षदों की ओर से सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा गया. डबरा पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर इस्तीफा देने के बात कही. वहीं, धर्मेंद्र सिंह हैप्पी, हरविंदर सिंह हीरा, सरदार सिंह कुशवाहा, सुमित साहू, लवलेश कैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष पुत्र जितेंद्र राजा के विरुद्ध झूठी कार्रवाई की बात कही.

ज़रूर पढ़ें