Datia By Election: दतिया में कांग्रेस को बड़ी बढ़त, नरोत्तम मिश्रा बोले-जीत तो भाजपा की ही होगी
नरोत्तम मिश्रा
Datia By Election: दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव के परिणामों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा था. परिणाम देखकर तो लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का ये निर्णय गलत साबित हो रहा है. अभी तक 15 में से 8 राउंड की गिनती हो चुकी है और कांग्रसे के घनश्याम सिंह 6583 वोटों से बढ़त बनाएं हुए हैं.
7 राउंड की गितनी के बाद का हाल
वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के आशुतोष तिवारी 6583 वोटों से पीछे चल रहे हैं. 7 राउंड की गितनी के बाद 38264 वोट कांग्रेस के घनश्याम सिंह को मिले हैं और 31681 मत भाजपा के आशुतोष तिवारी को प्राप्त हुए है. इस सब के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है ‘अंत में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी.’
जब उनसे पूछा गया कि पूरे चुनाव में उनकी भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता की भूमिका में ही रहेंगे. उन्होंने कहा, “हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं. मनसा, वाचा, कर्मणा सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लगे हैं.
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि…
राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निष्कासन पर पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें ‘मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा दलबदलू नेता’ बताया. उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती अब तक कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी और एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन्हें उस समय ही बाहर कर देना चाहिए था, जब सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में उन्हें सजा हुई थी और उनकी सदस्यता समाप्त होने के कारण दतिया में उपचुनाव की नौबत आई.
ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम