Datia By poll: ‘ये सोच बदलने की लड़ाई है’ जानिए क्यों सरकारी नौकरी छोड़ चुनावी मैदान में उतरीं महामंडलेश्वर संजना सिंह
संजना सिंह
Datia By poll: दतिया उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ एक उम्मीदवार काफी सुर्खियों में है, जिनका नाम संजना सिंह हैं. संजना सिंह दतिया विधानसभा उपचुनाव में किन्नर समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है और भारतीय गण वार्ता पार्टी’ (भगवा पार्टी) की प्रत्याशी हैं. उनके प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत किन्नर समुदाय के लोग दतिया पहुंचे हैं. इनमें छत्तीसगढ़ की साध्वी सोम्या भी शामिल हैं, जिन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले उनकी नजर उतारी थी.
संजना सिंह क्यों लड़ रही हैं चुनाव?
विस्तार न्यूज़ से बातचीत में संजना सिहं ने बताया हैं कि उनके लिए यह चुनाव केवल हार-जीत का नहीं, बल्कि किन्नर समुदाय के प्रति समाज की सोच बदलने की लड़ाई है. नामांकन के दौरान कुछ वकीलों ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. मैं यह सोच बदलना चाहती हूं कि किन्नर भी इसी समाज का सम्मानित हिस्सा हैं. वही साध्वी सोम्या ने कहा कि हैं “मैं अपनी सखी संजना के प्रचार में शामिल होकर दतिया की नजर उतारने आई हूं.’
सरकारी नौकरी छोड़कर बनी महामंडेश्वर
चुनाव प्रचार के दौरान संजना मतदाताओं से कह रही हैं कि उनका न कोई परिवार है और न ही कोई उत्तराधिकारी होगा, इसलिए वे निजी स्वार्थ या भ्रष्टाचार के बजाय समाज के लिए काम करना चाहती हैं. संजना सिंह मध्य प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी थी. उन्होंने समाजिक न्याय विभाग ने सरकारी नौकरी भी की है. वह स्वच्छ भारत मिशन व निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रही हैं. संजना सरकारी नौकरी छोड़ा किन्नर अखाड़े से जुड़ी और बाद में महामंडेश्वर की उपाधि भी ग्रहण की.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज