Vistaar NEWS

MP News: मुरैना में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे रेत माफिया, चंबल में रातभर चला अवैध खनन

Illegal mining continued throughout the night in the Chambal region

चंबल में रातभर चला अवैध खनन

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: चंबल नदी में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट एवं प्रशासन द्वारा लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं.

बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध रेत खनन

जानकारी के अनुसार अंबाह वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रायपुर घाट स्थित चंबल नदी पर देर रात लोडर मशीन चलाकर बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया गया. स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पूरी रात खनन गतिविधियां जारी रहीं और नदी से रेत का उत्खनन कर परिवहन भी किया गया.

सूत्रों के मुताबिक इस अवैध खनन में वन विभाग के एक कर्मचारी की भूमिका होने की चर्चा क्षेत्र में है. बताया जा रहा है कि बनरक्षक कृष्णा के संरक्षण में खनन कार्य कराए जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ग्रामीणों ने की प्रशासन से निष्‍पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि चंबल नदी में लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी खतरा मंडरा रहा है. लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.

ये भी पढे़ं- मुरैना के सिकरवारी बाजार में मां की गोद से 3 महीने का मासूम छीनने की कोशिश, भीड़ ने महिला चोर को दबोचा

Exit mobile version