मुरैना के सिकरवारी बाजार में मां की गोद से 3 महीने का मासूम छीनने की कोशिश, भीड़ ने महिला चोर को दबोचा

MP News: जानकारी के अनुसार जिगनी गांव निवासी सावित्री पति नरेंद्र कुशवाहा अपनी बहन नीतू के साथ बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने मुरैना आई थी. दोनों बहनें केएस चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही थीं. इसी दौरान एक महिला ई-रिक्शा में बैठी और सावित्री के पर्स से एक हजार रुपए चोरी कर कुछ दूरी पर उतर गई.
Morena mob beats woman accused of stealing child

आरोपी महिला

MP News: (मुरैना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट) शहर के सिकरवारी बाजार इलाके में बच्चा चोर गैंग के सक्रिय होने की आशंका से सनसनी फैल गई. यहां एक महिला ने मां की गोद से 3 महीने के मासूम को छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन मां की चीख-पुकार सुनते ही भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़ लिया. महिला के साथ मौजूद एक युवक और दूसरी महिला मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

आधार कार्ड में अपडेट के लिए मुरैना आए थे

जानकारी के अनुसार जिगनी गांव निवासी सावित्री पति नरेंद्र कुशवाहा अपनी बहन नीतू के साथ बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराने मुरैना आई थी. दोनों बहनें केएस चौराहे से ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रही थीं. इसी दौरान एक महिला ई-रिक्शा में बैठी और सावित्री के पर्स से एक हजार रुपए चोरी कर कुछ दूरी पर उतर गई.

बाद में सिकरवारी बाजार में सावित्री ने उसी महिला को एक बाइक पर युवक और दूसरी महिला के साथ देखा. जैसे ही सावित्री ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी महिला ने उसकी गोद से 3 महीने के बेटे कृष को छीन लिया और भागने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाते ही भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया.

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: सुनवाई के दौरान कोर्ट में तीखी नोक-झोंक, कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिनों के लिए भेजा जेल

भीड़ ने आरोपी महिला की कर दी पिटाई

गुस्साई भीड़ ने महिला की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला से पूछताछ की जा रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

ज़रूर पढ़ें