PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर 78 हजार तक की सब्सिडी; घर की छत पर लगाएं, बिल से मिलेगी मुक्ति

3 किलोवाट या उससे ज्यादा की क्षमता वाले सोलर प्लांट पर सरकार अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. लोग अपने घर की छत के एरिए और क्षमता के अनुसार एक से लेकर 10 किलोवाट की क्षमता वाला सोलर प्लांट छत पर लगवा सकते हैं.
Solar Plant (File Photo)

सोलर प्लांट(File Photo)

MP News: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है. अगर आप भी मुफ्त बिजली और अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना चाहते हैं तो सरकार सोलर संयंत्र के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है.

10 किलोवाट क्षमता तक के सोलर प्लांट पर सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार 30 हजार प्रति किलोवाट की दर से सब्सिडी दे रही है. वहीं 3 किलोवाट या उससे ज्यादा की क्षमता वाले सोलर प्लांट पर सरकार अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. लोग अपने घर की छत के एरिए और क्षमता के अनुसार एक से लेकर 10 किलोवाट की क्षमता वाला सोलर प्लांट छत पर लगवा सकते हैं. सोलर प्लांट से प्रति किलोवाट क्षमता पर औसतन 1300 यूनिट से ज्यादा बिजली उत्पादन एक साल में किया जा सकता है.

अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है टारगेट

ग्वालियर की जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सरकार रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के लिए अधिक से अधिक सब्सिडी दे रही है. अधिकारियों को भी टारगेट दिए गए हैं. हम सभी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाया जाए. जिससे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल सके.

जानिए कितन किलोवाट पर कितना खर्च?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही सब्सिडी से बड़ी बचत करते हुए सोलर प्लांट लगवाया जा सकता है. वैसे एक यूनिट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने के लिए कुल 65 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन इसमें 30 हजार की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाती है. मतलब कुल खर्च 35000 हजार रुपये ही लगता है. इसी तरह 2 किलोवाट के सोलर प्लांट पर 60 हजार की सब्सिडी मिलने से वास्तविक खर्च 60 हजार रुपये तक ही आता है. वहीं 3 किलोवाट या उससे ज्यादा पर सरकार 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है.

किलोवाट कुल लागत सब्सिडी वास्तविक खर्च

  • 1 किलोवाट 65 हजार 30 हजार 35 हजार
  • 2 किलोवाट 1 लाख 20 हजार 60 हजार 60 हजार
  • 3 किलोवाट 1 लाख 96 हजार 78 हजार 1 लाख 18 हजार

पर्यावरण को भी होता है लाभ

सौर ऊर्जा से बिजली बनाने से केवल आर्थिक लाभ ही नहीं होता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये लाभकारी है. सोलर ऊर्जा से बिजली बनाने से कार्बन उत्सर्जन कम होता है. सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन से ना केवल आपकी जेब पर भार कम होगा, बल्कि वातावरण को साफ रखने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: MP Assembly Session: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं, कांग्रेस विधायक के सवाल पर सदन में सरकार का जवाब

ज़रूर पढ़ें