सुहागरात के बाद छज्जे से कूदकर भागी थी दुल्हन, वापस आकर लगाया नपुंसकता का आरोप, युवक ने कहा- मेडिकल टेस्ट कराने को हूं तैयार

पीड़ित युवक का कहना है कि शादी के दूसरे दिन ही लड़की घर से कैश और जेवर लेकर भाग गई. समाज में काफी बेइज्जती हो गई है. युवक को नीलेड्रम जैसी घटना का डर सता रहा है. युवक को शक है कि युवती का किसी और युवक के साथ अफेयर है.
On the allegation of being impotent, the groom said that he is ready for the medical test.

नपुंसक होने के आरोप पर दूल्हे ने कहा कि मेडिकल टेस्ट के लिए तैयार हूं.

MP News: देश में मंगेतर और पत्नियों के पतियों की हत्या करवाने की घटना के बीच ग्वालियर में पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है. शादी के दूसरे दिन ही पत्नी दूसरे मंजिल के छज्जे से कूदकर ससुराल से भाग गई. काफी ढूंढने के बाद भी पत्नी कहीं नहीं मिली. जिसके बाद पता चला कि युवती वापस अपने मायके में रह रही है. जिसको लेकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद युवती के भाई और पिता उसे समझाबुझाकर थाने लाए लेकिन युवक ने ‘नीलेड्रम’ की घटना का जिक्र करते हुए रखने से इनकार कर दिया है. वहीं युवती ने युवक पर नपुंसकता का आरोप लगाया है.

‘मेडिकल टेस्ट करवाकर देख लें, लेकिन साथ में नहीं रखेंगे’

पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है. यहां 28 जून को जितेंद्र जोशी और नम्रता की शादी हुई थी. लेकिन शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन छज्जे से कूदकर भाग गई. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाने के बाद युवती के घरवाले उसे लेकर आए. लेकिन युवक ने ये कहकर साथ रखने से इनकार कर दिया कि इस घटना के कारण मेरी काफी बदनामी हो चुकी है. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है. वहीं युवक का कहना है कि ये सिर्फ अपने अपनी गुनाह को छिपाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं. अगर नपुंसक हैं तो मेडिकल टेस्ट करवाकर देख लो, लेकिन साथ में नहीं रखेंगे.

कैश- जेवर लेकर भागी, ‘नीलेड्रम’ की घटना भी करवा सकती है

पीड़ित युवक का कहना है कि शादी के दूसरे दिन ही लड़की घर से कैश और जेवर लेकर भाग गई. समाज में काफी बेइज्जती हो गई है. युवक को नीलेड्रम जैसी घटना का डर सता रहा है. युवक को शक है कि युवती का किसी और युवक के साथ अफेयर है, जिसके कारण शादी के दूसरे दिन ही घर से भाग गई.

वहीं पीड़ित युवक ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. युवक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और सबूत देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. युवती और उसके घरवाले अपराधियों की तरह धमकी दे रहे हैं. पीड़ित युवक ने खुद की जान का खतरा बताया है.

ये भी पढ़ें: समोसा खाता रह गया दूल्हा, साढ़े 3 लाख के गहने समेट पार्लर से प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन

ज़रूर पढ़ें