ग्वालियर के आई केयर क्लिनिक में अचानक युवक का फटा मोबाइल, धमाके के साथ लगी आग, Video

Gwalior Mobile Phone Blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक आई केयर क्लिनिक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का मोबाइल अचानक फट गया. मोबाइल में धमाका हुआ. इसके साथ ही उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं. परिसर में धुआं फैल गया.
Gwalior Mobile Blast Video

ग्वालियर मोबाइल ब्लास्ट

Gwalior Eye Care Clinic Incident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक आई केयर क्लिनिक में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का मोबाइल अचानक फट गया. मोबाइल में धमाका हुआ. इसके साथ ही उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं. परिसर में धुआं फैल गया. इससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी हो गई. इस घटना में किसी के घायल होने के खबर नहीं है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला थाटीपुर प्याऊ के पास स्थित दृष्टि क्लिनिक का है. मरीज वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. मरीज और उनके साथ आए परिजन डॉक्टर आशुतोष शर्मा से इलाज कराने पहुंचे थे. इसी दौरान एक युवक के हाथ में रखे मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा. जैसे ही युवक ने मोबाइल को जमीन पर फेंका तो उसमें धमाके के साथ आग लग गई. इससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जान बचाते दिखे मरीज

मोबाइल में जैसे ही आग लगी तो क्लिनिक परिसर में मौजूद लोगों और स्टाफ के बीच घबराहट फैल गई. कुछ मरीज जान बचाकर बाहर भागते हुए दिखाई दिए. अफरा-तफरी के माहौल के बीच लोगों ने दूरी बनाई. अब तक ये नहीं मालूम चल पाया है कि मोबाइल में धमाका क्यों हुआ?

ये भी पढ़ें: 200 साल पुराना इतिहास, पहली बार फहरा तिरंगा, ग्वालियर की इस इमारत से चलती थी ‘मध्य भारत’ की सरकार

पानी डालकर बुझाई आग

मोबाइल में लगी आग को बुझाने की कोशिश के बीच क्लिनिक स्टाफ ने तत्परता दिखाई. बिना समय गंवाए जलते हुए मोबाइल पर पानी डाल दिया और इस तरह आग पर काबू पाया गया. वक्त रहते यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी.

ज़रूर पढ़ें