Gwalior: BSF जवान को तेहरवीं में जाना पड़ा भारी! सूने घर पर चोरो का धावा, उड़ा ले गए 5 लाख की नकदी और जेवरात
बीएसएफ जवान के घर चोरी
Gwalior News: ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों ने बीएसएफ के एक जवान के बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. परिवार बड़े भाई की तेरहवीं में शामिल होने गांव गया हुआ था. इसी दौरान बदमाश मकान का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व सोने-चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए. चोरी का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखा और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी.
परिवार के गांव जाते ही सूना मिला घर
पीड़ित नरेन्द्र सिंह (55) बीएसएफ में कार्यरत हैं. उनका पैतृक गांव डबरा के मेहगांव में है, जबकि वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ हुरावली में रहते हैं. उनके बड़े भाई प्रहलाद सिंह का 2 जुलाई को निधन हो गया था. तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव चला गया था. 13 जुलाई की शाम बेटे पंकज ने घर में ताला लगाकर गांव के लिए रवाना हुआ था.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…