Indore: एयर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, व्यापारी के सूटकेस से कई कीमती समान गायब
एयर इंडिया की फ्लाइट में चोरी!
Indore: Air India की फ्लाइट से सफर कर इंदौर पहुंचे एक व्यापारी के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इंदौर एयरपोर्ट पर बैगेज लेने के दौरान उनका सूटकेस टूटा हुआ मिला है. सूटकेस के अंदर रखा कीमती सामान भी गयाब है. इस मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पहली नजर में ये मामला चोरी का लगता है.
फ्लाइट AI2591 से किया था सफर
दरअसल शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे. उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने बैग चेक-इन किए थे और 7.25 की फ्लाइट से रवाना हुए थे. जब उनकी फ्लाइट इंदौर पहुंची और उन्होंने बैगेज बेल्ट नंबर 2 से अफना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा हुआ चेन खुली पाई गई.

एरोड्रम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही एयरलाइन स्टाफ से भी घटना को लेकर जानकारी मांगी है. हिमांशु ने एअर इंडिया को मेल करने के साथ ट्वीट भी किया है. जब हिमांशु ने अपना सूटकेस चेक किया तो पाया कि उसमे से रोडो कंपनी की घड़ी, परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट गायब हैं. उन्होंने बताया कि चेक-इन के समय ये सब सुरक्षित सूटकेस में रखा हुआ था.
हिंमाशु ने लगाया आरोप
हिंमाशु का आरोप है कि मौके पर न तो इस घटना की शिकायत दर्ज की गई और न ही उन्हें कोई लिखित दस्तावेज दिया गया. हिमांशु का कहना है कि यह सिर्फ सामान चोरी का मामला नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा मानकों की विफलता है. हिमांशु ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं.