Indore: सुंदर लड़की देख मोबाइल नंबर मांग रहे थे मनचले, वो महिला पुलिस निकली, रोमियों की सिट्टी-पिट्टी गुल
दोनों आरोपी गिरफ्तार
Indore: बीते दिनों से इंदौर में सार्वजनिक स्थलों और गार्डनों में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ गए हैं. पुलिस के पास इस तरह के रोज कई मामले पहुंच रहे थे. लेकिन अब इंदौर पुलिस ने इन मनचलों को सबक सिखाने का बढ़िया तरीका खोज निकाला है. सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को चौपाटियों, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भेजकर मनचलों को रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है.
ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट
रविवार को जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत ने रीजनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट चलाकर दो मनचलों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी महिला पुलिसकर्मियों को देखकर कमेंट्स पास कर रहे थे.
डीजीपी नरेंद्र रावत की इस पहल के मुताबिक दो महिला पुलिसकर्मियों को देर रात सामान्य लड़कियों की तरह रीजनल पार्क में तैनात किया गया था. इस पार्क में सादे कपड़ों में पुलिस और वीडियोग्राफी की टीम भी तैनात कर दी गई थी.
पुलिस के जाल में आ फंसे युवक
कुछ ही समय बीता था कि वहां पर बाइक से घूमते हुए दो युवक पहुंच गए. उन्होंने सादे कपड़े में घूम रही पुलिसकर्मी महिलाओं से बातचीत करना शुरू कर दी. इतना ही नहीं मनचले उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे और कमेंट्स पास करने लगे. बस फिर क्या था महिला पुलिसकर्मियों के इशारा करते ही आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने उन युवकों को पकड़ लिया.
पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई. डीसीपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का नाम अयान पुत्र अकरम शेख निवासी नार्थतोड़ और उजेफ पुत्र महीद खान निवासी साउथतोड़ा है. दोनों के विरुद्ध राजेंद्र नगर थाना में केस दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक