MP News: इंदौर- भोपाल समेत 5 रूट पर दौड़ेगी ई-बसें, सि‍टी बस के बाद शुरू होगी ग्रीन माेबिलिटी बस सेवा

MP News: मध्‍य प्रदेश में सिटी बसों के बाद अब इंदौर और आसपास के धार्मिक और पर्यटन वाली जगहों पर ग्रीन माेबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है.
Green mobility bus (File photo)

ग्रीन मोबिलिटी बस (फाइल फोटो)

MP News: मध्‍य प्रदेश में सिटी बसों के बाद अब इंदौर और आसपास के धार्मिक और पर्यटन वाली जगहों पर ग्रीन माेबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है. एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन के करीब 26 ग्रीन लाइन इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने की योजना बनाई है. इन बसों का संचालन ऑपरेटरों को सौंपा जाएगा, जो करीब 8 साल तक बसों का संचालन और रखरखाव का काम करेंगे.

इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाए होंगी. इसके अलावा ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहने वाली है. ग्रीन लाइव सेवा के माध्‍यम से इंदौर से उज्जैन, मांडू, भोपाल, खरगोन, खंडवा और सेंधवा के लिए बसों को चलाने की योजना तैयार की है. इन बसों का संचालन नेट कॉस्‍ट कॉन्‍ट्रैक्ट मॉडल के तहत किया जाएगा. कंपनी प्रीमियम लेकर ऑपरेटराें को रूट सौंपेगी.

बस के रूटबसाें की संख्‍या
इंदौर-भोपाल8 बसें
इंदाैर-उज्जैन6 बसें
इंदौर-मांडू2 बसें
इंदाैर-खरगोन-खंडवा8 बसें
इंदाैर-सेंधवा2 बसें
कुल बसों की संख्‍या26

CM परिवहन सेवा में टेंडर प्रक्रिया का अंतिम चरण

मुख्‍यमंत्री परिवहन सेवा के अंतर्गत चले वाली दूरस्‍थ शहरों के लिए 20 से ज्यादा रूट की टेंडर प्रक्रिया का अंतिम चरण चल रहा है. इंदौर से सागर, जबलपुर, शहडोल और बालाघाट समेत कई अन्‍य शहराें के लिए भी ऑपरेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है.

PM ई-बसे सेवा के लिए रूट भी तैयार

मध्‍य प्रदेश में रोडवेज बसों की तर्ज पर परिवहन सेवा शुरू हाेने वाली है. इसके तहत इंदौर और उज्जैन संभागों में कुल 170 से ज्यादा बसें चलाने की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है. इंदौर से सिटी बस सेवा के 14 रूटों पर पीएम ई-बस सेवा को शुरू कर दिया गया है. आने वाले महीने में 150 और बसें चलाने की योजना बनाई गई है. इन सभी रूट्स पर 10 साल तक सेवा संचालन का प्रावधान किया गया है.

ये भी पढे़ं- Bhopal: 24 अगस्त से 10 और इलेक्ट्रिक बसें शुरू, अब हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस, जानें नए रूट्स

ज़रूर पढ़ें