Indore Accident: इंदौर में ग्वालियर जैसा हादसा! बेकाबू चार्टर्ड बस ढाबे में घुसी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर धार से इंदौर आ रही एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
indore uncontrolled bus entered in dhaba driver sustained serious injuries

इंदौर: बेकाबू बस ढाबे में घुसी

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर धार से इंदौर आ रही एक चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे में जा घुसी. बस ढाबे की दीवार तोड़ते हुए सीधे किचन में पहुंच गई. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं. गनीमत रही कि हादसे के वक्त ढाबा बंद था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

दीवार तोड़ते हुए किचन में घुसी बस

हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे धार रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, धार की ओर से आ रही चार्टर्ड बस के चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बेकाबू बस सड़क किनारे बने शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए किचन में जा घुसी. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. बस में सवार अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने घर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: Indore: नाबालिग से धक्का-मुक्की मामले में भाजपा नेता ने मांगी माफी, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में दर्ज की थी FIR

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हादसे के समय ढाबा बंद था, हालांकि अंदर दो से तीन कर्मचारी सो रहे थे. तेज आवाज सुनकर कर्मचारी बाहर आए. आमतौर पर इस ढाबे पर दिन और रात में काफी भीड़ रहती है. फिलहाल चंदन नगर थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, अभी बस चालक और कंडक्टर के बयान दर्ज नहीं हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें