विक्रांत भूरिया की दरियादिली! घायल महिला को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, चोट पर लगाए टांके

Vikrant Bhuria: कांग्रेस विधायक भूरिया जब कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां कोई ड्रेसर मौजूद नहीं थी. उन्होंने महिला की चोट की गंभीर स्थिति को देखकर खुद ही इलाज किया. गहरे जख्म को देखते हुए एक्स-रे कराने के लिए कहा लेकिन वोल्टेज कम होने के कारण मशीन काम नहीं कर पायी
jhabua Congress MLA Vikrant Bhuria stitched woman wound

झाबुआ: कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया

Vikrant Bhuria: झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया की दरियादिली का वीडियो सामने आया है. लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, भूरिया बुधवार (5 अगस्त) को कल्याणपुरा क्षेत्र के दौरे पर जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई हैं. उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी रुकवायी. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

महिला की चोट पर लगाए 7 टांके

बावड़िया गांव के पास दो बाइक के भिड़ंत में शांति मेड़ा नाम की महिला घायल हो गई. इसी दौरान कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया घटनास्थल के पास से गुजर रहे थे. उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसके साथ ही उन्होंने खुद ही घायल का इलाज किया. महिला के माथे पर चोट आयी, जिसमें भूरिया ने 7 टांके लगाए. अब ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स विधायक की तारीफ कर रहे हैं.

अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

कांग्रेस विधायक भूरिया जब कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां कोई ड्रेसर मौजूद नहीं थी. उन्होंने महिला की चोट की गंभीर स्थिति को देखकर खुद ही इलाज किया. गहरे जख्म को देखते हुए एक्स-रे कराने के लिए कहा लेकिन वोल्टेज कम होने के कारण मशीन काम नहीं कर पायी. इस पर विक्रांत भूरिया ने नाराजगी जताई.

ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में EOW की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर कीपर के पास मिला करोड़ों का साम्राज्य, थाईलैंड कनेक्शन भी आया सामने

भूरिया के पास है एमएस की डिग्री

  • विक्रांत भूरिया झाबुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं.
  • साल 2017 से 2020 तक झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे.
  • आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है. इससे पहले एमपी यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.
  • इंदौर के गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से MBBS और MS की डिग्री पूरी की. सर्जरी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे.
  • 2010-11 में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे.
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं.

ज़रूर पढ़ें