कहीं आप भी तो नहीं हो रहे ठगी का शिकार? इस OTT प्लेटफॉर्म का बना फर्जी ऐप, इंदौर क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

JioStar Clone App: इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. दरअसल, ठगों ने जियो स्टार के नाम पर फर्जी ऐप बनाया और देश के 20 हजार हजारों दर्शकों को करोड़ों का चूना लगाया. पुलिस ने FIR दर्ज करली है. मामले की जांच जारी है
JOISTAR CLONE APP

JOISTAR CLONE APP

JioStar Clone App: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. दरअसल, ठगों ने जियो स्टार के नाम पर फर्जी ऐप बनाया और देश के हजारों दर्शकों को करोड़ों का चूना लगाया. यह बात भी सामने आई है कि, आरोपियों ने इस फर्जी ऐप के माध्यम से करीब 20 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया. इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा किए गए खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है.

799 रुपए तक में बेचे जा रहे थे सब्सक्रिप्शन्स

बता दें कि, ठगों ने इस ऐप के लिए स्ब्सक्रिप्शन के जरिए ठगी की. ‘जी फ्लेक्स’ नाम से एंड्रॉयड और टेलीविजन ऐप संचालित किया जा रहा था. वहीं, इसके लिए स्ब्सक्रिप्शन फी भी रखी गई थी. फर्जी ऐप के जरिए 149 और 799 रुपए तक में सब्सक्रिप्शन बेचे जा रहे थे. जिसमें, फर्जी ऐप पर 1000 से अधिक टीवी चैनल, 50 से ज्यादा लाइव चैनल और प्रीमियम कंटेंट का अवैध रूप से प्रसारण किया जा रहा था.

20 हजार लोग हुए फर्जीवाड़े का शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इस फर्जी ऐप के माध्यम से करीब 20 हजार लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपये ऐंठे थे. यह मामला जिओ स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर सामने आया. पुलिस ने FIR दर्ज करली है.’जिओ स्टार इंडिया’ की आधिकारिक शिकायत पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट, आईटी एक्ट और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और तकनीकी जांच जारी है.

फर्जी निकला पूरा पता

हैरानी की बात यह निकली कि, जब पुलिस ने आधिकारिक शिकायत पर जांच शुरू की तो संचालकों का पता सिलिकॉन सिटी में बताया गया जोकि फर्जी निकला. पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई कार्यालय नहीं मिला. वहीं अब क्राइम ब्रांच ऐप के डोमेन, होस्टिंग, ई-मेल और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच में जुट गई है. डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश जारी है. क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि,जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

ज़रूर पढ़ें