इंदौर के खजराना मंदिर में दान का बना रिकॉर्ड! 1.81 करोड़ कैश, पिछली बार से 44 लाख रुपये ज्यादा मिले

Indore Khajrana Temple Donation: करीब तीन महीने के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि प्राप्त हुई है. पिछली बार इसी अवधि में दान पेटियों से करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए मिले थे. इस बार करीब 44 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
Khajrana Ganesh Temple

खजराना गणेश मंदिर

Indore Khajrana Temple Donation: इंदौर में स्थित प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान का महारिकॉर्ड बना है. दान में मिली राशि की गणना मंगलवार (18 अगस्त) को पूरी हुई. मंदिर की 40 दानपेटियों से कुल 1.81 करोड़ रुपये मिले हैं. मार्च के बाद दानपेटियों को अब अगस्त में खोला गया है. कैश के साथ-साथ सोने-चांदी के गहने भी मिले हैं.

इस बार 44 लाख रुपये ज्यादा मिले

करीब तीन महीने के अंतराल में खोली गई दान पेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि प्राप्त हुई है. पिछली बार इसी अवधि में दान पेटियों से करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपए मिले थे. इस बार करीब 44 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

पुजारियों द्वारा रखे दान के कटोरे हटाए गए

बताया जा रहा है कि कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा की पहल के बाद मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा रखे जाने वाले दान के कटोरों को हटाया गया था. इसके बाद दान पेटियों में आने वाली राशि में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दान पेटियों से प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में गणेशोत्सव से पहले बड़ा आदेश, POP की मूर्तियों पर लगा पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गणेश उत्सव के लिए विशेष तैयारी

10 दिनों गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर 2026 से होगी. इसके लिए खजराना गणेश मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. इस मीटिंग में कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता और सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही कलेक्टर ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की.

ज़रूर पढ़ें