Rahul Gandhi के कार्यक्रम स्थल पर निकला काला कोबरा, VIP डोम में हड़कंप
राहुल गांधी
Rahul Gandhi Indore: इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम 19 सितंबर को तय माना जा रहा है. यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बातचीत करेंगे. लेकिन कार्यक्रम से पहले ही पार्टी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में IDA ने 10 लाख के बाद चार लाख और मांग लिए. वहीं अब कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले ही जिस जगह पर कांग्रेस नेता का कार्यक्रम होना है उसी स्थल पर जहरीला काला कोबरा देखा गया.
कार्यक्रम स्थल पर निकला काला कोबरा
19 सितंबर को राहुल गांधी इंदौर आने वाले हैं. जिसे लेकर तैयारियां जारी है. कार्यक्रम की तैयारियों के बीच डोम में काला कोबरा निकला. जोकि VIP लाउंज में जा घुसा. गौरतलब है कि जिस जगह जहरीला काला कोबरा देखा गया उसी जगह के आस-पास राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे. वहीं VIP डोम में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के बड़े नेता रुकेंगे. VIP डोम, फ्रेश होने और कुछ देर आराम के लिए बनाया गया है.
काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा-तफरी
जहरीला काला कोबरा देखते ही डोम में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई. सांप को पकड़ने के लिए कांग्रेस द्वारा स्नेक कैचर बुलाया गया. गौरतलब है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम 19 सितंबर को तय किया गया है.ऐसे में कार्यक्रम स्थल से जहरीले जानवर निकलना सवाल खड़े करते हैं .
पांच शर्तों के साथ मिली कार्यक्रम की अनुमति
बताते चलें कि, राहुल गांधी का छात्रों की गूंज वाला कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में होगा. इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 12 हजार वर्गमीटर जमीन देने की इजाजत दी है. हालांकि इस कार्यक्रम की अनुमति पांच शर्तों के साथ दी गई है.
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए IDA ने केवल खाली जमीन उपलब्ध कराई है. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. इसके लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम खुद करने होंगे. कार्यक्रम के आयोजन से पहले संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा. कार्यक्रम स्थल के लिए जरूरी दूसरी अनुमतियां भी लेनी होंगी. साउंड सिस्टम के इस्तेमाल की अनुमति भी जरूरी होगी. IDA ने यह भी साफ किया है कि तय तारीख से पहले या बाद में जमीन का इस्तेमाल किया गया तो उस दिन का लीज रेंट भी देना होगा.
ममता को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा… EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल