जबलपुर में री-नीट परीक्षा के लिए 23 केंद्र, दूर के सेंटर्स के लिए बसों की व्यवस्था

री-नीट की परीक्षा रविवार 21 जून की दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. परीक्षार्थीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर से दूर जिन तीन परीक्षा केन्द्रों तक जाने के लिए पेमेन्ट बेसेस पर बस परिवहन की व्यवस्था की गई है
Representative image.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा रविवार 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा 2026 के लिये जबलपुर जिले में 23 केंद्र स्थापित किये गये हैं. इनमें से तीन परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिनकी दूरी शहर से कुछ अधिक है. जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिये ऐसे परीक्षा केंद्रों तक पेमेंट बेसिस पर दो -दो बसों के संचालन की व्यवस्था की है.

3 परीक्षा केंद्रों के लिए पेमेन्ट बेसेस पर बसें

री-नीट की परीक्षा रविवार 21 जून की दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. परीक्षार्थीयों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर से दूर जिन तीन परीक्षा केन्द्रों तक जाने के लिए पेमेन्ट बेसेस पर बस परिवहन की व्यवस्था की गई है, उनमें समाधि रोड बरबटी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिये रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक से एक बस सुबह 10.30 बजे और दूसरी सुबह 11.30 बजे रवाना होगी.

सुबह साढ़े 10 बजे से रवाना होंगी बसें

इसी प्रकार होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास ग्राम मंगेली स्थित परीक्षा केंद्र शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के लिये मेडिकल कॉलेज तिराहा जबलपुर से एक बस सुबह 10.30 बजे एवं दूसरी सुबह 11.30 बजे रवाना होगी. डुमना एयरपोर्ट रोड स्थित परीक्षा केंद्र राज्य होटल प्रबंधन संस्थान के लिये रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-एक से भी एक बस सुबह 10.30 बजे और दूसरी बस सुबह 11.30 बजे रवाना होगी.

ये भी पढे़ं: एमपी में UCC लागू करने को लेकर तैयारियां तेज, जबलपुर में हुई हाई लेवल मीटिंग

ज़रूर पढ़ें