‘मुस्लिम बहनों को तलाक बोलने से काम नहीं चलेगा’, UCC पर फिर CM मोहन यादव बोले- वसीयत का अधिकार भी एक ही होगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'वसीयत का भी एक अधिकार, विवाह के लिए भी एक कानून. गैर कानूनी बातों के लिए मध्य प्रदेश की धरती पर जगह नहीं रहने वाली है. दुश्मनों के लिए हमारी विकास की योजनाएं सभी डराने वाली होती हैं.'
Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक बार फिर बयान सामने आया है. टीकमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब हमारी मुस्लिम बहन को कोई सिर्फ तीन बार तलाक बोलकर ऐसे नहीं छोड़ पाएगा. मध्य प्रदेश में हम ऐसा नहीं चलने देंगे.

‘मुस्लिम बहन के बच्चे होते हैं, वो कहां जाएगी’

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘एक कानून होना चाहिए. रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को भी एक शादी करनी चाहिए. हमारी बहन मुस्लिम ही क्यों ना हो, अगर उसको कोई कह दे तलाक… तलाक… तलाक और छुट्टी हो जाए. उसके एक-दो बच्चे होते हैं. वो किसके पास जाएगी. हमने कह दिया कि ऐसा हमारे प्रदेश में नहीं चलेगा. प्रधानमंत्री ने ऐसे सभी मामलों में छूट दी है. इसलिए मध्य प्रदेश भी सारे कानून को खत्म करके एक कानून बनाएगा.

‘गैर कानूनी बातों के लिए MP में जगह नहीं’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘वसीयत का भी एक अधिकार, विवाह के लिए भी एक कानून. गैर कानूनी बातों के लिए मध्य प्रदेश की धरती पर जगह नहीं रहने वाली है. दुश्मनों के लिए हमारी विकास की योजनाएं सभी डराने वाली होती हैं. कांग्रेस ने तो नदी जोड़ो अभियान के लिए कभी काम नहीं किया है. लेकिन हमारी सरकार ने तो पीढ़ियों तक किसान के लिए काम किया है.’

ये भी पढ़ें: 20 करोड़ की लागत से संवरा शिवपुरी रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने किया लोकार्पण

ज़रूर पढ़ें