लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दिल्ली पुलिस सिवनी पहुंची, युवक के नाम पर रजिस्टर्ड था मोबाइल नंबर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी जांच को आगे बढ़ाने के लिए युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक तौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उससे जुड़े अपराधियों द्वारा किसी अनाधिकृत माध्यम से युवक के मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया हो.
Delhi Police reached Seoni in connection with the case of demanding ransom of Rs 2 crore in the name of Lawrence Bishnoi.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस सिवनी पहुंची.

Input- संजीव क्रिडिया

Seoni News: राजधानी दिल्ली के एक व्यापारी से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम सिवनी पहुंची. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फिरौती मांगने के लिए जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया था, वह सिवनी निवासी एक युवक के नाम पर पंजीकृत है. हालांकि पुलिस जांच में अब तक युवक की प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है.

जिस नंबर से धमकी मिली, उसकी लोकेशन सिवनी की निकली

जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी देकर 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. कॉल करने वाले आरोपियों ने स्वयं को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें उपयोग किए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन और पंजीयन संबंधी जानकारी सिवनी जिले से जुड़ी मिली.

जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम सिवनी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित युवक से पूछताछ की. पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जांच के दौरान मोबाइल नंबर सुनील सतनामी नामक युवक के नाम पर दर्ज पाया गया, लेकिन अब तक की जांच में युवक की किसी भी आपराधिक गतिविधि या फिरौती मांगने की घटना में संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिले हैं.

पुलिस अधीक्षक बोले- डिजिटल साक्ष्यों का हो रहा विश्लेषण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी जांच को आगे बढ़ाने के लिए युवक का मोबाइल को जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक तौर पर यह संभावना जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उससे जुड़े अपराधियों द्वारा किसी अनाधिकृत माध्यम से युवक के मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया होगा. मामले की विस्तृत जांच जारी है और साइबर विशेषज्ञ भी कॉल डिटेल्स तथा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: साढ़े 5 लाख के MD पाउडर के साथ जनपद सदस्य के पति समेत 2 गिरफ्तार, हरदा में पुलिस ने NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

ज़रूर पढ़ें