MP News: रसगुल्ला बताकर खिला दिया बम, चबाते ही युवक के मुंह में हुआ ब्लास्ट, इलाज के दौरान मौत

Pig Bomb Blast In Youth Mouth: रामभगत ने सुअर मार बम को मिठाई रसगुल्ला बताकर राजेन्द्र को खाने के लिए दे दिया. वहीं, राजेन्द्र ने इस खा भी लिया. राजेन्द्र ने जैसे ही उसे चबाया तो उसके मुंह में ही बम फट गया.
mp news

युवक की मौत

Dindori Bomb Blast Case: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के एक गांव में एक सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार, जहां एक युवक ने दूसरे युवक को रसगुल्ला बताकर सुअर मार बम खाने के लिए दे दिया. हैरानी की बात तो यह है कि, युवक ने बम खा भी लिया. जैसे ही युवक ने बन को चबाया जोरदार धमाका हुआ. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

यह है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया छांटा गांव का है. जहां, बीते मंगलवार को 35 वर्षीय राजेन्द्र बरौतिया परिवार के साथ खाना खाने के बाद आंगन में आग ताप रहा था. इसी दौरान गांव का एक युवक रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा. आरोप है कि, बातचीत के दौरान रामभगत ने सुअर मार बम को मिठाई रसगुल्ला बताकर राजेन्द्र को खाने के लिए दे दिया. वहीं, राजेन्द्र ने इस खा भी लिया. राजेन्द्र ने जैसे ही उसे चबाया तो उसके मुंह में ही बम फट गया. धमाके में राजेन्द्र के मुंह के चिथड़े उड़ गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

धमाके में राजेन्द्र बुरी तरह घायल हो गया. जैसे ही परिवार वालों ने धमाके की आवाज सुनी वे मौके पर पहुंचे. घर वालों के मुताबिक राजेन्द्र की हालत बहुत ही खराब थी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया.

आरोपी रामभगत बरौतिया के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, मौत होने पर मामला काफी बड़ा बन गया. परिजनों में बम खिलाने वाले युवक के खिलाफ गुस्सा था जिसके बाद मामले के शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के मुताबिक आरोपी रामभगत बरौतिया के खिलाफ BNS की धारा 105 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ज़रूर पढ़ें