प्रियंका नाम बताकर शादी तय हुई, हल्दी-मेहंदी के बाद मुकर गई दुल्हन; पैसे लेने के बाद एजेंट बोली- वो तो पूजा है
सागर में शादी के 3 दिन पहले युवती ने इनकार कर दिया.
MP News: मध्य प्रदेश के सागर में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक युवक की इंदौर की रहने वाली एक युवती से शादी तय हुई. शादी के कार्ड छपने के बाद हल्दी और मेहंदी की रस्म भी हो गई. मैरिज गार्डन बुक हो गया लेकिन शादी के 3 दिन पहले ही दुल्हन मुकर गई. इसके बाद शादी तय करवाने वाली एजेंट ने कहा कि लड़की शादी के लिए तैयार नहीं है, कहिए तो दूसरी लड़की से शादी करवा दी जाए.
युवती से कभी मिला ही नहीं युवक
पूरा मामला कोतवाला थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक युवक से शादी के नाम पर धोखा किया गया है. कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एजेंट ने युवक के परिवार से शादी के लिए लड़की दिखाने की बात कही. परिवार वाले भी काफी दिनों से शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे. महिला एजेंट ने प्रियंका नाम की एक लड़की की तस्वीर दिखाई. घरवालों को लड़की पसंद आ गई. इसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात की. जिसके बाद दोनों के बीच शादी की हल्दी मेहंदी से लेकर शादी की तारीफ सब तय हो गई. हालांकि इस दौरान युवक ने कभी भी युवती से मुलाकात नहीं की.
हल्दी और मेहंदी की रस्म अदायगी के बाद मैरिज हॉल भी बुक कर लिया गया. दोनों की बुधवार को रिसेप्शन था. लेकिन लेकिन शादी के 3 दिन पहले ही लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की वालों ने कहा कि उन्हें लड़का पसंद नहीं है. जब लड़के वालों ने महिला एजेंट से शिकायत की तो उसने कहा कि वो लड़की प्रियंका नहीं वो तो पूजा है.
एजेंट बोली- कहिए तो दूसरी लड़की दिखा दें
लड़के वालों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को सभी को शादी का कार्ड बांट दिया था. शादी से पहले ही काफी खर्च भी कर दिया. अचानक लड़की के शादी से मुकर जाने के बाद मानों उनके लिए तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो. जब उन्होंने शादी करवाने वाली महिला एजेंट से शिकायत की तो उसने कहा कि कहिए तो दूसरी लड़की ढूंढ दें, पहली वाली से शादी तो अब नहीं हो सकती है.
पुलिस ने कहा- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
जानकारी के मुताबिक लड़की वाले इंदौर के आश्रम के रहने वाले थे. वहीं ठगे जाने के बाद लड़कों वालों के पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है. थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंघल ने बताया कि लड़के वालों की तरफ से शिकायत की गई. प्रथम दृष्टया एजेंट के जरिए धोखाधड़ी का मामला लग रहा है. मामले में जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘अय्याशी’ में खलल डाल रहे पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया, शराब पिलाकर सिर कूच दिया