40 हजार जमा करो, हर महीने 10% पाओ, लॉन्ग एशिया कंपनी ने जबलपुर के निवेशकों को लगाया करोड़ों का चूना
थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर से ठगी का एक हैरान तर देने वाला मामला सामने आया है. इस केस में ठगों ने 10 प्रतिशत ब्याज और मूलधन लौटाने के झांसा देकर करोड़ों रुयपे के निवेश को डकार लिया. गढ़ा क्षेत्र के 50 से अधिक लोग शिकायत लेकर मदनमहल थाने पहुंचे. आरोप है कि शाही नाका निवासी कपड़ा व्यापारी गुरमीत और उसके चाचा कुलजीत भाटिया ने ‘लॉन्ग एशिया’ नाम से निवेश योजना के जरिए लोगों से रकम ली. पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
गुरमीत ने किया संपर्क
शाही नाका निवासी विजय मिश्रा के मुताबिक अब से करीब 8 महीने पहले गुरमीत ने उनसे संपर्क कर बताया कि शहर में लॉन्ग एशिया नाम की कंपनी संचालित हो रही है. इसमें रुपये लगाने पर हर मूलधन तो सुरक्षित ही रहता है साथ ही हर महीने 10 प्रतिशत तक ब्याज भी मिलता है. इस कंपनी में पैसा लगाने पर डॉलर में कमा होगी. मोटा मुनाफा कमाने की लालाच में लोगों ने इसमें रुयपे लगाना शुरू कर दिए.
शुरूआत में जीता भरोषा
विजय समेत की लोगों ने शुरूआत में इस कंपनी में 40-40 हजार रुपये की आईडी बनाकर निवेश किया. शुरुआत के दो महीने लोगों को वापस 10 प्रतिशत ब्याज मिला जिससे निवेशकों का भरोषा और बढ़ता गया. इसके बाद उन्होंने और रकम लगाना शुरू कर दी. विजय का दावा है कि उन्होंने अब तक करीब 1 लाख 84 हजार रुपए जमा किए हैं, लेकिन आठ महीने से न मूलधन मिला और न ब्याज.
पीड़ितों का आरोप है कि…
पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उन्हें जल्द भुगतान का भरोसा दिया जाता रहा. यहां तक कहा गया कि 25 प्रतिशत राशि आ चुकी है और जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा. पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे अधिवक्ता आशीष सिंह का आरोप है कि जमा होने वाली रकम अब करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है.
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवाने की बात सामने आई है. रकम लौटाने से इनकार किए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव