सोनम वांगचुक के समर्थन में जबलपुर में भी होगा आंदोलन, मालवीय चौक से घंटाघर चौक तक निकाला जाएगा पैदल मार्च
फाइल फोटो
Sonam Wangchuk: देश की राजधानी के जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक करीब 23 दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं. आज CJP सुबह करीब 9 बजे से जंतर-मतंर से संसद तक मार्च निकालने जा रही है. सोनम वांगचुक के समर्थन में आज संस्कारधानी जबलपुर में भी आंदोलन किया जाना है. शहर में कई समाजिक संगठन एकसाथ होकर धरना प्रदर्शन करेंगे.
जबलपुर में भी होगा पैदल मार्च
जबलपुर में होने जा रहे इस प्रदर्शन में छात्र, डॉक्टर और अभिभावक संघ के सदस्य भी जुड़ेंगे. ये सभी लोग शहर के मालवीय चौक पर एकत्रित होंगे. सोनम वांगचुक के नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे इस प्रदर्शन को पूरे प्रदेश में तेजी से बढ़ाने की जनता से अपील की जाएंगी. इसके बाद सभी प्रदर्शन कारी मालवीय चौक से घंटाघर चौक तक पैदल मार्च निकाल कर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे.
CJP का संसद तक मार्च
बता दें कि दिल्ली में आज CJP संसद तक मार्च निकालने वाली है. इस पैदल मार्च में सोनम वांगचुकी भी शामिल हो सकते है. नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च को लेकर कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और न ही अनुमति दी गई है.
नई दिल्ली में धारा 163 लागू
गौरतलब है की संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. एक्स पर जारी एडवाइजरी में बताया गया, ‘इसके तहत जंतर-मंतर स्थित निर्धारित प्रदर्शन स्थल को छोड़कर, वह भी पूर्व अनुमति के साथ, विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर सख्त रोक है.’ नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है.
ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट