जबलपुर: नर्मदा दर्शन के लिए निकली थी महिला, ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
जांच करते पुलिस अधीक्षक और दूसरे अधिकारी
Jabalpur: संस्कारधानी जबलपुर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामन आई जिसने सभी को चौंका दिया. इस घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला जबलपुर के पनागर इलाके का है. दरअसल पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और लूट की. हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार सुबह ऑटो ड्राइवर महिला को बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया. जब महिला चीखी-चिल्लाई और इसका विरोध किया तो ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट भी की और दुष्कर्म किया. आरोपी ने महिला का मोबाइल छीना और उसे सड़क किनारे रास्ते में छोड़कर वहां से फरार हो गया. महिला को सड़क किनारे अकेला रोते देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंचे एसपी
सूचना मिलते ही संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के निर्देश जारी कर दिए. पुलिस की टीम भी तुरंत काम में जुट गई और देर गंगलवार रात हनुमानताल निवासी आजाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली ऑटो भी जब्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक, महिला पनागर क्षेत्र के एक गांव में रहती है. 24 अगस्त की सुबह वह गौरीघाट जाने के लिए निकली थी.
सुनसान इलाके में ले गया ऑटो
इसी दौरान आरोपी आजाद सवारी छोड़कर पनागर रेलवे स्टेशन से लौट रहा था तभी उसने महिला को अकेला देखा और शहर जाने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया. कुछ दूर ही चले थे की आरोपी ने ऑटो एक सुनसान रास्ते की तरफ मोड़ दिया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया.