जबलपुर: पिकनिक मनाकर लौट रहे दोस्तों के लिए काल बना आज्ञात वाहन, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवकों की असमय मृत्यु हो गई.
Jabalpur Accident news

मौके पर पुलिस मौजूद

Jabalpur: जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवकों की असमय मृत्यु हो गई वहीं अन्य 2 युवक घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए सभी 6 युवक जबलपुर के ही रहने वाले थे. ये युवक संडे की छुट्टी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे.

एक युवक ने मौके पर तोड़ दिया दम

ये हादसा जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर सुआतला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के समीप हुआ. हादसे का शिकार हुए सभी युवक हाईवे के किनारे चल रहे थे. तभी एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इनती भयानक थी कि 6 में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच लहूलुहान हालत में सड़क पर बिखर गए. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी को तरंत अस्पताल पहुंचा.

ये भी पढे़ं- MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर पकड़ेगा जोर! 19 जुलाई से तेज बारिश के संकेत, जानें मौसम का अपडेट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

हादसे पर जानकारी देते हुए नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि पावला निवासी राजेंद्र पटेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. बाकी 5 घयाल युवकों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाह उन्हें तुंरत जबलपुर के लिए रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में शहपुरा के पास ही तीन और युवकों की सांसे थम गई.

मृतकों की पहचान

शहपुरा थाना प्रभारी प्रतीक धुर्वे के अनुसार, रास्ते में दम तोड़ने वाले मृतकों की शिनाख्त वीरेंद्र लोधी (20 वर्ष), रापाल लोधी (21 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम पावला और जयपाल लोधी (30 वर्ष) निवासी बरपटी के रूप में की गई है. वहीं आकाश लोधी (24 वर्ष) और नीरज लोधी (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक और गाड़ी का पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इस दुर्घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल पसरा हुआ है.

ज़रूर पढ़ें