Pawai News: छत्रसाल स्टेडियम के पास प्रशासन का बड़ा छापा, 102 बोरी अवैध यूरिया जब्त, खाद माफियाओं में हड़कंप
ट्रक/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज
Pawai News: खरीफ सीजन शुरू होते ही यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा उठाने वाले अवैध कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है. SDM के सख्त निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने छत्रसाल स्टेडियम के पास अचानक घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान दो पिकअप वाहनों से कुल 102 बोरी अवैध यूरिया जब्त की गई.
2 चालक हिरासत में
कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP 21 ZB 1813 से 52 बोरी यूरिया बरामद की गई. इस वाहन को चालक वीरेंद्र राय चला रहा था. वहीं दूसरे वाहन क्रमांक MP 35 GA 1295 से 50 बोरी यूरिया मिली, जिसे चालक धर्मेंद्र कुशवाहा चला रहा था।प्रशासन ने दोनों वाहनों को यूरिया सहित पवई थाने में जब्त करवा दिया है. दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है.
छापे की खबर फैलते ही क्षेत्र के खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया.अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देश पर गठित टीम ने छत्रसाल स्टेडियम के पास संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी हुई थी. इसी दौरान दो पिकअप गाड़ियों को रोककर जब तलाशी ली गई तो दोनों में यूरिया की बोरियां भरी मिलीं. बिना किसी वैध दस्तावेज के यूरिया का परिवहन किया जा रहा था.
दस्तावेजों की जांच जारी
अधिकारी अब यूरिया परिवहन से जुड़े बिल, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में कालाबाजारी या किसी भी तरह की गड़बड़ी साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
खाद माफियाओं में मचा हड़कंप
SDM ने साफ कहा कि किसानों को समय पर उचित दर पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के खाद कारोबारियों में खलबली मच गई है.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं