5 हजार रुपये, बच्चों के स्कूल की फीस…लालच देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने का खेल! जबलपुर में घर को बना दिया चर्च

महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है. कुछ दिन पहले लक्ष्मी आंटी से मुलाकात हुई थी. लक्ष्मी आंटी ने कहा कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा है. सारी जिंदगी गरीबी में बीत जाएगी. अगर ईसाई बन जाओ तो बहुत फायदा है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: जबलपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश हुआ है. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बिना परमिशन ही एक घर को ही चर्च बना दिया गया. आरोप है कि हिंदुओं को 5 हजार रुपये और बच्चों की फीस भरने का लालच देकर ईसाई बनाने का खेल चल रहा था. वीएचपी का दावा है कि जिस घर को चर्च में तब्दील किया गया था, वहां मौके से हॉटर्न फिलिप्स नाम का शख्स मिला, जो कि कथित चर्च का पादरी है.

‘लक्ष्मी आंटी ने धर्म बदलने के लिए लालच दिया’

पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र के मढ़ई इलाके का है. यहां पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है. कुछ दिन पहले लक्ष्मी आंटी से मुलाकात हुई थी. लक्ष्मी आंटी ने कहा कि हिंदू धर्म में कुछ नहीं रखा है. सारी जिंदगी गरीबी में बीत जाएगी. अगर ईसाई बन जाओ तो बहुत फायदा है. जीसस क्राइस्ट सब सही कर देंगे. धर्मांतरण करते ही 5 हजार रुपये मिलेंगे, साथ ही बच्चों की हर महीने की फीस भी दी जाएगी. इसके अलावा कई अन्य लाभ भी मिलेंगे. जो लोग धर्मांतरण करवाने में बिचौलिया बनते थे, उन्हें भी 3 हजार रुपये दिए जाते थे.

‘घर को चर्च बनाया, हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखीं’

वीएचपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि घर को ही चर्च बना दिया गया था. आरोप है कि मौके से जो सामग्री बरामद की गई, उसमें हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. ‘हिंदुओं को भगाओ’ जैसे नारे लिखे मिले हैं. हालांकि अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है.

पीड़ित महिला का कहना है कि लक्ष्मी आंटी की बातों पर शक के बाद रांझी पुलिस पुलिस को जानकारी दे दी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है. सामग्री को बरामद कर लिया गया है. अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP टूरिज्म का कंटेंट क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा, वीडियो बनाएं और पाएं बड़ा प्लेटफॉर्म, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

ज़रूर पढ़ें