Shahdol News: चौपाटी में जांच के नाम पर दावत! अधिकारियों ने चाट-फुल्की खाई, पार्सल कराया पर नहीं दिए पैसे

Shahdol News: शहडोल की चौपाटी में खाद्य पदार्थों की जांच करने पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों का कथित "दावत" वाला वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।
shahdol news

shahdol news/ image source: vistaar news input

Shahdol News: शहडोल की चौपाटी में जांच के नाम पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों की कथित दावत का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है. जिन अधिकारियों को दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचनी थी, उन्होंने चाट-फुल्की और फास्ट फूड का स्वाद लिया , यहां तक कि खाने की सामग्री पैक कराकर ले गए.दुकानदारों का दावा है कि सामग्री का भुगतान भी नहीं किया गया. अब वायरल वीडियो के बाद सवाल उठ रहा है

क्या है पूरा मामला?

मानसून के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम और नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जिले में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ शहडोल की चौपाटी पहुंचे, जहां चाट-फुल्की और फास्ट फूड का कारोबार करने वाले दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की जांच की गई और सैंपल लिए गए.

जांच के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुकानदारों से खाद्य सामग्री लेकर उसका सेवन किया. इतना ही नहीं, टीम के कुछ सदस्यों द्वारा खाने की सामग्री पैक कराकर घर ले जाने के लिए पार्सल भी कराया गया और उस सामग्री का भुगतान नहीं किया गया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या जांच के नाम पर अधिकारियों की दावत चल रही थी. वहीं जब मामले की पड़ताल की गई तो, चौपाटी के कुछ दुकानदारों दबी जुबान में अपनी पीड़ा साझा की.

दुकानदारों का आरोप है कि महंगाई के दौर में वैसे ही कारोबार करना मुश्किल है और ऊपर से जांच के नाम पर खाद्य सामग्री खाने तथा पैक कराकर ले जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. उनका यह दर्द भी कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें