Shahdol News: बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर महिला का रौद्र रूप, छेड़खानी करने वाले मनचले को सरेआम पीटा, Video Viral

Shahdol News: शहडोल जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर छेड़खानी कर रहे एक मनचले की महिला ने सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मनचला रहम की भीख मांगते हुए "मम्मी छोड़ दो" कहता सुनाई दे रहा है।
budhar

बुढ़ार/ इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज इनपुट

इनपुट-कैलाश लालवानी

रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है, लेकिन शहडोल जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन से सामने आया एक वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. दरअसल, देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद महिला ने ल रौद्र रूप दिखाया.

यह है पूरा मामला

बताया गया है कि, एक महिला देर रात यात्रा के लिए बुढ़ार रेलवे स्टेशन पहुंची थी और ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान स्टेशन परिसर में घूम रहे एक युवक ने कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़ की. महिला ने डरने या चुप रहने के बजाय युवक का सामना किया और विरोध करते हुए अपने मोबाइल से उसकी पिटाई शुरू कर दी.

महिला ने बिना डरे काली और झांसी की रानी का रूप धारण कर मनचले को मौके पर ही लात-घूंसों व मोबाइल से पीट-पीटकर ऐसा सबक सिखाया कि मनचले को उसकी मम्मी याद आ गई.महिला को मम्मी मम्मी कहकर रहम की भीख मांगने लगा.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में महिला युवक को मोबाइल से पीटती और लात मारती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि महिला का रौद्र रूप देखकर युवक उसे अपनी मां तक कहने लगा. इसी बीच महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही तो युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला.

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे है.

ज़रूर पढ़ें