Bhopal: CM हाउस के पास फैली दहशत! बाइक सवार युवक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर फरार, जानें पूरा मामला
सांकेतिक तस्वीर
Bhopal News: भोपाल के श्यामलाहिल्स क्षेत्र में बाईक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी. बता दें कि बुधवार देर रात बदमाश बिना नंबर की बाइक से युवक के घर पहुंचे और पहले जोर-जोर से उसका नाम चिल्लाया. इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और वहां भाग निकले. बता दें कि इसी इलाके में सीएम आवास भी स्थित हैं.
10 मिनट पहले हुआ था समझौता
खबरों की माने तो जिस युवक का नाम लेकर बदमाशों ने फायरिंग की है उसका एक बदमाश से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और वह बदमाश बीते कई दिनों से युवक की तलाश में था. हैरानी की बात है कि घटना से महज 10 मिनट पहले ही वह बदमाश और युवक दोनों समझौता करके श्यामलाहिल्स थाने से निकले थे.
अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना के बाद श्यामलाहिल्स थाने की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से दोनों ही आरोपी फरार है. पुलिस के अनुसार राजकुमार राजपूत श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र में रहकर प्राइवेट नकरी करता है.
बेहद करीब है सीएम आवास
घटनास्थल मुख्यमंत्री निवास के बेहद नजदीक है. आवास के पास अतिसुरक्षित दोन में 15 दिन के भीतर यह दूसरी गंभीर वारदात हुई है. इससे पहले 10 अप्रैल को डाक्टर मनोज वर्मा से लूटपाट की घटना हुई थी. वहीं अब दोबारा इस तरह की वारदात ने पुलिस की व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.