Morena: हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री गिरफ्तार, बस से भागते समय पुलिस ने दबोचा

मुरैना के जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Morena news

भाजपा नेत्री गिरफ्तार

मुरैना/मनोज शर्मा: मुरैना के जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही का प्रयास करने और सोने की अंगूठी व नकदी छीनने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज पुलिस ने मुख्य आरोपिया भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है.

मारपीट की और अश्लील वीडियो भी बनाया

जौरा थाना पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग और फर्नीचर सेटिंग के बहाने बुलाया गया था. वहां पहुंचने पर सोनम कुशवाह, उसके दो पुरुष साथी और एक महिला सहयोगी ने व्यापारी के साथ मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की.

साथ ही व्यापारी की जेब से 5 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी भी छीन ली. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन और मीरा कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस पहले ही संदीप और सचिन को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपिया सोनम कुशवाह फरार चल रही थी. सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि 5 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से कैलारस की ओर जा रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जौरा में बस रुकवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से वह सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली, जिसे फरियादी से छीना गया था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.

सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया

सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया कि हनी ट्रैप प्रकरण की मुख्य आरोपिया सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल

ज़रूर पढ़ें