IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका, चोटल होकर स्टार खिलाड़ी बाहर, ‘भगवान राम’ का भक्त करेगा रिप्लेस

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसी के साथ मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को […]
Keshav Maharaj

केशव महाराज

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग गया है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर कंधे की चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसी के साथ मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. उनकी जगह दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया गया है. आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुआ है.

चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हुए मिचेल सैंटनर

दरअसल हाल ही में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मिचेल सैंटनर बुरे तरीके से चोटिल हो गए थे. वानखेड़े में खेले गए इस मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लपकने की कोशिश में उनके कंधे पर चोट लग गई थी, जिसके चलते अब वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. बता दें, सैंटनर ने इस सीजन अब तक 4 मैच ही खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.92 की इकॉनमी से 5 विकेट झटके हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ACP Sanjay Singh? लुंगी एनगिडी को बचाकर बने हीरो, कभी Virat Kohli के साथ खेलने का मिला था मौका

मुंबई इंडियंस ने दी जानकारी

मुंबई इंडियंस ने एक आधिकारिक पोस्ट शेयर कर पुष्टि करते हुए कहा कि, फ्रेंचाईजी ने मिचेल सैंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल कर लिया है. फ्रेंचाईजी ने आगे बताया पिछले मैच में कंधे पर चोट लगने के कारण मिचेल सैंटनर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसी के साथ फ्रेंचाईजी ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है.

भगवान राम के हैं भक्त

बता दें, केशव महाराज भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं, उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह भगवान राम और हनुमान के भक्त हैं. इसके अलावा आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर जाकर दर्शन किए थे.

केशव महाराज क्रिकेट करियर

36 वर्षीय केशव महाराज के क्रिकेट करियर की बात करें, तो साल 2016 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया. दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने अब तक कुल 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 55 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 62 टेस्ट में 218 विकेट लिए हैं. वहीं 56 वनडे मैचों में उनके नाम 73 विकेट दर्ज हैं.

ज़रूर पढ़ें