MP Orchha Helicopter Darshan: मात्र 4.30 घंटे में चंदोरी-ओरछा की यात्रा होगी पूरी, जॉय राइड का मिलेगा आनंद, यहां जानें ‘हेली सेवा’ का टाइम टेबल
हेली सेवा से चंदेरी और ओरछा के दर्शन
Sky Darshan in Just Hours: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते 19 अप्रैल को भोपाल से ओरछा और चंदेरी के लिए हेली सेवा की शुरुआत की थी. उस दिन सीएम मोहन यादव ने झरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर को रवाना किया था. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब से भोपाल से ओरछा सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पहुंच सकते है. इस हेली सेवा के जरिए हर रोज हेलीकॉप्टर सुबह 9.30 मिनट पर भोपाल से उड़ान भरता है और दोपहर 2 बजे वापस भोपाल लौट आता है.
महज 4 घंटे होंगे रामराजा के दर्शन
यानी की अब महज 4 घंटे में ही आप रामराजा के दर्शन कर वापस भोपाल लौट सकते हैं. यहां की आप ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में जॉय राइड करके उसे निहार भी सकते हैं. इन दोनों ही जगहों को टूरिस्ट 3 हजार फीट की ऊंचाई से देख सकते है, 500 फीट की ऊंचाई से जॉय राइड का भी आनंद ले सकते हैं. पिछले दिनों में कई लोग इस यात्रा का आनंद उठा चुके हैं.
कितना होगा किराया ?
भोपाल से ओरछा जाने के लिए आपको 6500 रुपये किराया देना होगा. वहीं चंदेरी का किराया 5500 रुपये तय किया गया है. पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है. इस योजना में आपके गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था पहले से मौजूद रहेगी.
कैसे कर सकते है बुकिंग ?
पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं. ये सवा सप्ताह में पांच दिन मौजूद रहेगी. हफ्ते में सोमवार और मंगलवार वीक ऑफ रहेगा बाकी (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को सेवा संचालित होगी. इसके अलावा 14 हजार 500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं.