Ladli Behna 36th Installment: आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, खातों में आएंगे 1500-1500 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस
लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आज जारी होगी
MP Women Receive 1500 Rupees: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. आज यानी 13 मई को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे. नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पहुंचने वाले हैं. वे इसी मंच से सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे.
1500-1500 रुपए खातों में आएंगे
मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के लिए एक अच्छी खबर है. थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए योजना की पात्र सभी बहनों के खातों में 1,500-1,500 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस 36वीं किस्त के तहत मुख्यमंत्री कुल 1,835 करोड़ रुपए की राशि लाड़ली बहनों के बैंक खातों में जमा करने जा रहे हैं.
अब तक इतने करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं.
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए कुल 55,926.51 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इस अवधि में सरकार ने 35 मासिक किस्तें महिलाओं को भेजी हैं. आज यानी 13 मई 2026 को योजना की 36वीं किस्त जारी की जा रही है.
आर्थिक मदद में हुई बढ़ोतरी
समय के साथ महिलाओं को मिलने वाली इस आर्थिक मदद में बढ़ोतरी हुई है. योजना की शुरुआत में प्रति महिला 1,000 रुपए महीना मिलते थे, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दिया गया. इसके बाद नवंबर 2025 से इस राशि को और बढ़ाकर 1,500 रुपए महीना कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर, ऐसे चेक करें स्टेट्स
ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) को ओपन करें.
- मेन पेज पर दिख रहे ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ वाले बटन पर क्लिक करें.
- अब अपना आवेदन नंबर या फिर अपनी 9 अंकों की सदस्य समग्र आईडी बॉक्स में टाइप करें.
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर ‘ओटीपी भेजें’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें और ‘खोजें’ बटन दबाएं.
- इसके बाद आपके सामने भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी, जहां आप बैंक का नाम, डेट और किस्त की राशि देख सकते हैं.