MP News: Gwalior में 22 साल के लड़के ने उठाया खौफनाक कदम, पिता की लाइसेंसी बंदूक से कनपटी में मारी गोली

MP News: गुरु कृपा नगर में सेवा के रिटायर्ड मुकेश सिंह का बेटा मोहित लोधी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था.
A 22 year old boy committed suicide in Gwalior.

ग्वालियर में 22 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया.

MP News: ग्वालियर में मंगलवार की बीती रात एक छात्रा ने पिता की रिलेशनशिप पिस्टल से गोरी मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक छात्र के माता-पिता बाजार गए थे. रात 11:00 बजे घर पर लौटी तो बेटे का शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था छात्र

बता दें कि, महाराजपुर थाना इलाके की गुरु कृपा नगर में सेवा के रिटायर्ड मुकेश सिंह का बेटा मोहित लोधी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. सब कुछ अच्छे से चल रहा था लेकिन बीती रात को जब छात्र के माता-पिता बाजार गई थी तो उस दौरान उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर दी. गोली चलने की आवाज आज पड़ोस के लोगों ने भी सुनी लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. पुलिस ने छात्र के रूम की तलाशी ली मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस अब छात्र के मोबाइल की डिटेल निकालने में जुटी है. मृतक छात्र माता-पिता की इकलौती संतान था. घटना के बाद मां और पिता बेसुध पड़े हुए हैं पिता का सपना बेटे को आईपीएस बनना था.

ये भी पढ़ें: नीमच में शिकायतों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा शिकायतकर्ता, रोकर कहा- नहीं हो रही कोई सुनवाई

कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

वहीं इस घटना को लेकर सब इंस्पेक्टर गौरव कुमार ने बताया है कि, आचार संहिता के दौरान लाइसेंसी बंदूक महाराज पर थाने में जमा कराई गई थी. लेकिन 22 जून को ही  थाने में जमा पिस्टल घर लेकर आए थे और यहां अपनी अलमारी में रख दी थी. इसी बंदूक से उनके बेटे ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है. घटना में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है उन छात्र के मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें