MP Waqf Board की संपत्तियों का ‘उम्मीद’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा, लेकिन 371 प्रॉपर्टीज क्यों नहीं हुई दर्ज, जानिए

MP Waqf Board द्वारा अपनी संपत्तियों को डिजिटल रूप से रजिस्टर्ड करने का काम पूरा कर लिया गया है. लेकिन अभी भी 371 प्रॉपर्टीज दर्ज नहीं हुआ है. आइए इसके पीछे की वजह जानते है.
MP Waqf Board

वक्फ बोर्ड, मध्य प्रदेश

MP Waqf Board द्वारा अपनी संपत्तियों को डिजिटल रूप से रजिस्टर्ड करने का काम पूरा कर लिया गया है. इस बारे में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल कहा है कि सभी वैधानिक वक्फ संपतियों का विवरण केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. हालांकि अभी 371 संपतियों की जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई है. आइए जातने है ऐसा कि ऐसा क्यों हुआ?

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने बताया

इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल बताते हैं कि बोर्ड की कुल 14,962 संपत्तियां पंजीकृत हैं. इनमें से 14,591 संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है. बाकी बची 371 संपत्तियों को अलग-अलग कारणों से पोर्टल पर शामिल नहीं किया गया. उन्होंने आगे बताया कि इनमें 318 संपत्तियां बोहरा समाज से संबंधित हैं, जिन्हें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जाना था.

वक्फ बोर्ड ने दिया पूरा हिसाब-किताब

बोर्ड के अनुसार 30 संपत्तियां रिकॉर्ड से हटाई जा चुकी हैं, जबकि 16 संपत्तियां भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन होने के कारण पोर्टल पर दर्ज नहीं की गईं. इसके अलावा दो मामलों में डबल एंट्री पाई गई, जिससे उनका पंजीकरण रोका गया. वहीं पांच संपत्तियां अप्रैल 2025 के बाद पंजीकृत हुई थीं, इसलिए वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकीं.

बोर्ड ने दावा किया है निर्धारित मानकों के हिसाब से प्रदेश के बफ्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों का 100 प्रतिशत विवरण केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल पर दर्ज माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है असर! बस ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी, किराए बढ़े नहीं तो करेंगे हड़ताल

ज़रूर पढ़ें