MP Weather Update: एमपी में कड़ाके की ठंड के बीच आंधी-बारिश का अटैक! 28 जिलों में अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather Update: आगर मालवा में 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. राजधानी भोपाल में भी देर रात बारिश हुई. नीमच में ओलावृष्टि हुई. इसके अलावा ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और छतरपुर जिले के खजुराहो में कोहरा देखने को मिला.
mp weather forecast today

बारिश (फाइल इमेज)

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को नीमच, भिंड, आगर, उज्जैन, राजगढ़, दतिया, गुना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम और ग्वालियर में बारिश हुई है. वहीं, आगर मालवा में 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. राजधानी भोपाल में भी देर रात बारिश हुई. नीमच में ओलावृष्टि हुई. इसके अलावा ग्वालियर, उज्जैन,रीवा और छतरपुर जिले के खजुराहो में कोहरा देखने को मिला.

ओरछा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

निवाड़ी जिले के ओरछा में सबसे ज्यादा बारिश 42 मिमी रिकॉर्ड की गई. बड़ौद में 12 मिमी, झार्जा में 12 मिमी, बड़ागांव धसान में 9 मिमी, राघौगढ़ में 6 मिमी, मकसूदनगढ़ में 6 मिमी, नलखेड़ा में 5 डिग्री, कुंभराज में 5 डिग्री, सुसनेर 4 मिमी, आरोन 3 मिमी, आगर में 2 मिमी, चाचौड़ा में 2 मिमी, उज्जैन में 2 मिमी, भितरवार में 1 मिमी और दतिया में 0.4 मिमी बारिश हुई.

पचमढ़ी, एमपी का सबसे ठंडा शहर

एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी रहा, जहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. छतरपुर जिले के नौगांव में 9.6 डिग्री, कटनी जिले के करौंदी में 10.1 डिग्री, शहडोल जिले के कल्याणपुर और रीवा में 10.6 डिग्री और मंडला में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राज्य के पांच बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा. ग्वालियर में 13.5 डिग्री, भोपाल में 13.8 डिग्री, इंदौर में 15.6 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा. एमपी का सबसे गर्म शहर खरगोन रहा, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: समाधान योजना में 852.76 करोड़ की मूल राशि जमा, 350.67 करोड़ का सरचार्ज माफ

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

  • दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं. पहला अरब सागर और दूसरा पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर सक्रिय है.
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्य प्रदेश में झंझावात, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल रही है.
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा.
  • मौसम विभाग ने 28 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • मुरैना, राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर के लिए आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
  • ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे के साथ-साथ गरज-चमक के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें