Vistaar NEWS

‘BAMS में आरोपी शुभम ने 2021 लिया था एडमिशन’, श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी के कुलगुरु बोले- पुलिस को दस्तावेज सौंपे गए

neet paper leak 2026 accused student shubham was student of shri satya sai university sehore

नीट पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार, सीहोर की श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी का छात्र था

NEET Paper Leak 2026: NEET पेपर लीक के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल मामला का कनेक्शन सीहोर जिले में स्थित श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी से जुड़ गया है. आरोपी शुभम खैरनार को राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से 3 मई 2026 को गिरफ्तार किया था. आरोपी इस संस्थान का छात्र रह चुका है. कुलगुरु मुकेश तिवारी ने बताया कि NEET पेपर लीक मामले में आरोपी ने साल 2021 में BAMS कोर्स में एडमिशन लिया था.

‘पुलिस को एडमिशन के दस्तावेज सौंपे गए’

श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी के कुलगुरु मुकेश तिवारी ने विस्तार न्यूज से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने उनसे एडमिशन रिकॉर्ड के दस्तावेज मांगे थे उन्हें दे दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी शुभम के माइग्रेशन सहित सभी दस्तावेज यूनिवर्सिटी के पास हैं. हम पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं. आरोपी ने एडमिशन के लिए फीस भरी थी. इसके बाद अचानक गायब हो गया. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शुभम से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

‘शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल नहीं था’

विश्वविद्यालय के पीआरओ अंकित जोशी ने कहा कि शुभम खैरनार नामक छात्र ने साल 2021 में विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था. हमने संबंधित विभाग से जानकारी जुटाई तो जानकारी मिली कि शैक्षणिक गतिविधि से छात्र का कोई लेना-देना नहीं है. किसी भी परीक्षा में शामिल भी नहीं हुआ. उन्होंने आगे बताया कि शुभम महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है. नीट के माध्यम से इन्हें प्रवेश दिया गया. इसके साथ ही पीआरओ ने बताया कि मीडिया के जरिए हमें जानकारी मिली.

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले में आरोपी छात्र गिरफ्तार, सीहोर की सत्यसाई यूनिवर्सिटी से जुड़ा कनेक्शन

NTA ने NEET परीक्षा रद्द की

3 मई को आयोजित नीट परीक्षा के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बड़ा निर्णय लेते हुए, इसे रद्द कर दिया. इस एग्जाम में 22 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. NTA दोबारा परीक्षा आयोजित कराएगी. फिलहाल इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनके पैसे वापस किए जाएंगे.

Exit mobile version