MP News: रीवा में लाउडस्पीकर पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पक्ष आमने-सामने आए

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर से भाजपा नेता सीताराम साकेत के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम के दौरान सुबह करीब 10 बजे से लाउडस्पीकर पर भगवान शंकर, मां दुर्गा, भगवान कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे थे.
Dispute between two parties after insult of gods and goddesses on loudspeaker in Rewa.

रीवा में लाउडस्पीकर पर देवी-देवताओं के अपमान के बाद दो पक्षों में विवाद.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के कैलाशपुरी इलाके में गुरुवार शाम एक भाजपा नेता के घर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान लाउड स्पीकर से देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और कुछ देर के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए.

जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर से भाजपा नेता सीताराम साकेत के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था. कार्यक्रम के दौरान सुबह करीब 10 बजे से लाउडस्पीकर पर भगवान शंकर, मां दुर्गा, भगवान कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं के लिए अपशब्द कहे जा रहे थे.

‘आपत्तिजनक टिप्पणियां लगातार जारी रहीं’

मोहल्ले की निवासी रागिनी सिंह बघेल ने बताया कि शुरुआत में लगा कि कार्यक्रम का शोर-शराबा है और बात थम जाएगी, लेकिन आपत्तिजनक टिप्पणियां लगातार जारी रहीं. जब वे और अन्य लोग समझाने पहुंचे तो विवाद की स्थिति बन गई और मारपीट जैसी नौबत आ गई. इसके बाद तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर फीडबैक लिया.

6 से ज्यादा महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत दी

6 से अधिक महिलाओं ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है. इस बीच भाजपा नेता के भतीजे, जो करहिया मंडी में शासकीय सेवक बताए जा रहे हैं, पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पूरे घटनाक्रम पर भाजपा नेता सीताराम साकेत का कहना है कि उनके घर कार्यक्रम में कई लोग आए थे. किसी ने कुछ कह दिया होगा, यदि ऐसा हुआ है तो मैं इसे स्वीकार करता हूं और इसके लिए खेद प्रकट करता हूं.

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन तनाव का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढे़ं: MP News: ग्वालियर में तीसरी मंजिल से 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, एग्जाम खराब होने से डिप्रेशन में था

ज़रूर पढ़ें