कल्पना मिश्रा केसः कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन, हटाए गए रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन

Kalpana Mishra Case: रीवा के कल्पना मिश्रा केस में बड़ा एक्शन हुआ है. रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाने का आदेश जारी हो गया है. डॉ शशिधर गर्ग नए डीन बने हैं.
Sanjay Gandhui Medical College

रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा फेरबदल

Kalpana Mishra Case: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रीवा विधायक और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के बंगले के बाहर जमकर नारेबाजी की. इसी बीच प्रशासन ने बढ़ते विरोध को देखते हुए रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाने का आदेश जारी कर दिया. शशिधर गर्ग को मेडिकल कॉलेज का नया डीन बनाया गया है.

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के नए डीन का आदेश भोपाल अवर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सीमा डेहरिया ने जारी कर दिया है. इसमें डॉ सुनील अग्रवाल को अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालय सतना और डॉ शशिधर गर्ग को सतना से रीवा मे पदस्थ किया गया है.

5 दिनों से जारी है धरना

कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत के मामले में परिजन कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. आज शनिवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी परिजनों के साथ आ गए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन किए. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने मोर्चा को संभाला और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर बाहर कर दिया.

कई कांग्रेस नेता प्रदर्शन में शामिल

इस आंदोलन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं. उनके साथ बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सेमरिया विधायक अभय मिश्रा भी मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदतर हैं. कल्पना मिश्रा और नवजात बच्चे की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों पर FIR दर्ज हो. रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाने को लेकर अडे़ थे. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है.

ये भी पढ़ेंः रीवा के संजय गांधी अस्पताल का एक और कारनामा, जिंदा मरीज को बताया ‘मृत’, कागजों पर ‘शव’ भी बरामद

इन पर हो चुकी है कार्रवाई

बता दें, रीवा के सिरमौर चौराहे में कल्पना मिश्रा के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 5 दिनों से धरने पर बैठे हैं. हालांकि, इस मामले में ड्यूटी करने वाले डॉ. सोनल अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ/एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. निधि पांडे और 2 नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया था. इसके अलावा संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक वर्तमान अधीक्षक को हटाकर प्रियंक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन अभी भी धरना जारी है.

ज़रूर पढ़ें