Mauganj News: राहुल गांधी पर FIR और खड़गे के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन!

Mauganj News: पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.
mauganj news

mauganj news

Mauganj News: मऊगंज जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में मऊगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मऊगंज कलेक्टर को सौंपा.

कार्रवाई पर जताई आपत्ति

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने क्या कहा ?

इस दौरान पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के दौरान स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने मऊगंज जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की. साथ ही लचर कार्यप्रणाली को लेकर भी सरकार और प्रशासन को घेरा. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था के कारण आए दिन गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें:‘सोना खरीदने से बचें…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से फ‍िर की अपील, राहुल पर साधा न‍िशाना

ज़रूर पढ़ें