मैहर में मंच पर आपस में भिड़े भाजपा नेता, पूर्व मंत्री के भाई को मारा थप्पड़, Video

BJP Stage Clash Video in Maihar: मैहर में भाजपा के ताला मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
BJP Leaders Fight Maihar Video

मैहर में आपस में भिड़े भाजपा नेताओं का वीडियो वायरल

BJP Leaders Clash At Event: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ताला मंडल में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो करीब 1 सप्ताह पुराना बताया जा रहा है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. विवाद भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल के बीच का है. विवाद के बाद पूर्व मंत्री के भाई विजय पटेल ने सफाई भी दी थी.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो “12 साल बेमिसाल जनचौपाल” कार्यक्रम के तहत आयोजन का है, जो ताला स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि अचानक से भाजपा मंडल महामंत्री मनीष चतुर्वेदी और पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

बड़े नेताओं की मौजूदगी में धक्का-मुक्की

इस दौरान मंच पर ही मारपीट शुरू हो गई. जबकि मंच पर कई बड़े नेता मौजूद रहे. सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई. हालांकि, वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का दोनों लोगों को शांत कराया, लेकिन तब तक मामला बढ़ चुका था.

ये भी पढ़ेंः सतना में बेपटरी पर स्वास्थ्य व्यवस्था! पिता की जगह पर पर्ची काट रहा 9वीं का छात्र, Video

मारपीट का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, विवाद के दिन ही भाजपा नेता मनीष चतुर्वेदी ताला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. जिसमें बताया कि मंच संचालन के दौरान उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई थी. इस दौरान उन्होंने विजय पटेल पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था. वहीं विजय पटेल ने भी अपना पक्ष रखते हुए मारपीट की घटना से इनकार कर दिया था, लेकिन अब घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से एक बार फिर मामला तूल पकड़ सकता है.

ज़रूर पढ़ें