Satna News: CM जन विश्वास शिविर में लापरवाही पड़ी भारी, लेखापाल निलंबित, संपरीक्षक पर भी कार्रवाई के निर्देश
satna news/ image source: VISTAAR NEWS
Satna News: सतना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई. नगर निगम सभागार में आयोजित शिविर में रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा की.
करीब एक साल तक देयक रोककर रखने के मामले में आदिम जाति कल्याण विभाग के लेखापाल आशुतोष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया. वहीं अनुकंपा नियुक्ति का मामला एक साल तक लंबित रखने पर नगर निगम की गेस्ट संपरीक्षक आरती गुप्ता के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
संभागायुक्त ने सख्त रुख अपनाया
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की गई. इस दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया.
आदिम जाति कल्याण विभाग में करीब एक साल तक देयक रोककर रखने के मामले में लेखापाल आशुतोष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया. वहीं नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़ा मामला एक साल से लंबित रखने पर गेस्ट संपरीक्षक आरती गुप्ता को भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए.
संभागायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
संभागायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों और मामलों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को 15 दिन की समय-सीमा दी गई है. संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि जन विश्वास शिविर में शिकायतों का केवल निराकरण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके निराकरण के बाद फॉलोअप भी किया जाएगा.