सतना के बहुचर्चित लूटकांड का 7वां आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने पहले कट्टे की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम
सतना लूटकांड का 7वां आरोपी गिरफ्तार
Seventh Accused Finally Absconding: सतना जिले में 6 महीने पहले जनवरी में कट्टे की नोक पर एक कार सवार युवक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें 7 आरोपी शामिल थे. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन 7वां आरोपी फरार हो गया था. जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. जहां से उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. जानें क्या है मामला?
सतना जिले के मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे के मुताबिक, यह घटना 6 जनवरी 2026 का है. जहां सतना के रहने वाले एक व्यक्ति जो अपनी कार से चित्रकूट जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक कार में सवार 7 बदमाश आए और उनकी कार को रुकवाकर मारपीट की और बाद में उनके ऊपर कट्टे सटा दिए. यह देखते ही वे डर गए. बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए लूट कर दी और मौके से फरार हो गए. यह घटना काफी सुर्खियों में और पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई थी. हालांकि पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
पिछले हफ्ते भी गिरफ्तार हुए थे 2 आरोपी
बता दें, पिछले हफ्ते भी इस लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी सैफ अख्तर (22 वर्ष), निवासी खूंथी, गली नंबर-2, सतना और राज प्रताप उर्फ रोहित (20 वर्ष), निवासी हर्दी, जिला रीवा (वर्तमान खूंथी) छिपे हुए हैं. जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 2022 समेत लूटी गई नकदी भी जब्त की गई है.
ये भी पढ़ेंः पत्नी ने पति की हत्या कर सिलेंडर में छिपाया शव? रीवा पुलिस ने खोली Viral Video की पोल
7वां आरोपी भी गया जेल
पुलिस ने जिस आरोपी शुभम पुत्र रामकेश कुशवाहा (25), निवासी बड़ागांव थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है. वह घटना दिनांक से फरार चल रहा था. मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.