सिंगरौली में 19 साल की युवती के साथ हैवानियत, 4 दिनों बाद पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित परिवार

Singrauli Woman Kidnapping Case: पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0422/2026 धारा 127 (2) जबरन अपहरण, 140(3), 70(1) सामूहिक दुष्कर्म 351(3) एवं 87 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Singrauli Woman Kidnapping Case

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Gang Rape After Abduction: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक 19 साल की युवती के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है. आरोप है कि राह चलते कार सवार 3 युवकों ने युवती का अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. इसके बाद फरार हो गए. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार डर गया और 4 दिनों पर चुप्पी साधे रहा, लेकिन एक दिन हिम्मत जुटाई और सीधे पुलिस के पास पहुंच गया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पुलिस ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

9 जुलाई को हुई थी वारदात

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर बताया कि युवती 9 जुलाई को देर शाम घर जा रही थी. तभी कार सवार 3 युवकों ने उसे लिफ्ट लेने को कहा. युवती ने कार में बैठने से मना कर दिया. इसके बाद तीनों युवक कार से उतरे और जबरदस्ती कार में बैठा लिया. हालांकि, इस दौरान उसने काफी विरोध करने का प्रयास किया लेकिन उसके आसपास कोई मौजूद नहीं था. घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने अपने परिजनों की इस घटना की जानकारी दी, तो उनके होश उड़ गए.”

ये भी पढ़ेंः विंध्यवासियों के लिए खुशखबरी, रीवा से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी 72 सीटर फ्लाइट

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0422/2026 धारा 127 (2) जबरन अपहरण, 140(3), 70(1) सामूहिक दुष्कर्म 351(3) एवं 87 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान अभयराज कुशवाहा (उम्र 20 वर्ष, निवासी धनहा), नवीन विश्वकर्मा (उम्र 22 वर्ष, निवासी जियावन), उपेन्द्र कुमार गुर्जर पिता चिंता प्रसाद गुर्जर (उम्र 27 वर्ष, निवासी जियावन) के रूप में हुई है.

ज़रूर पढ़ें